{"_id":"68729439e8ade6830205f97a","slug":"jalshakti-department-did-not-pay-the-electricity-bill-of-rs-17-lakh-kullu-news-c-89-1-klu1001-152047-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलशक्ति विभाग ने नहीं भरा बिजली का 17 लाख का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलशक्ति विभाग ने नहीं भरा बिजली का 17 लाख का बिल
Sat, 12 Jul 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 12 Jul 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी नहीं हो पाई है भारी-भरकम राशि की अदायगी
घाटी में इस बार हुई है न के बराबर बारिश, बिजली बिल के भुगतान का दबाव बढ़ेगा
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में सरकारी महकमों की हालत चिंताजनक है। जलशक्ति विभाग के पास बिजली बोर्ड की करीब 17 लाख रुपये की देनदारी है। इस राशि को जलशक्ति विभाग अदा नहीं कर पाया है।
जलशक्ति विभाग उदयपुर मंडल के बिजली बोर्ड के पास 11,86, 820 रुपये, केलांग मंडल के पांच लाख से अधिक राशि के बिजली बिल का भुगतान एक साल से लंबित है। उदयपुर डिवीजन की उठाऊ सिंचाई योजना चोखंग का 6,08,959 रुपये, उठाऊ सिंचाई योजना उदयपुर का 4,76,935 रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। हालांकि, लंबित राशि के भुगतान के लिए बिजली बोर्ड ने जलशक्ति विभाग को नोटिस भी भेजे हैं, लेकिन जलशक्ति विभाग अब तक बिजली बोर्ड की भारी-भरकम राशि का भुगतान नहीं कर पाया है।
लाहौल में बिजली बोर्ड की सरकारी विभाग के पास ही लाखों की राशि लंबित होने से मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस बार बिजली की खपत अधिक होने से जलशक्ति विभाग पर बिल भुगतान का दबाव और बढ़ेगा। घाटी में बारिश इस बार न के बराबर हुई है। दूसरी ओर, मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
केलांग में तैनात बिजली बोर्ड अधिशासी अभियंता विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि दो-तीन बार जलशक्ति विभाग को बिल जमा करवाने के लिए नोटिस भेजे गए हैं। सरकारी महकमों के अधीन जलशक्ति विभाग की इन योजनाओं के बिजली कनेक्शन भी नहीं काट सकते हैं। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय गुप्ता ने बताया कि सरकार से पत्राचार किया है। बजट का प्रावधान होते ही बिजली बिल का भुगतान किया जाएगा।
--