फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ITI will open in Gadugushaini: Chief Minister

गाड़ागुशैणी में खुलेगी आईटीआई : मुख्यमंत्री

Fri, 01 Apr 2022 10:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
ITI will open in Gadugushaini: Chief Minister
बंजार के गाड़ागुशैणी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद। - फोटो : Kullu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू/जिभी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आनी व बंजार विधानसभा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। क्षेत्रों को नई राहें-नई मंजिलें योजना में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बंजार के गाडागुशैणी पहुंचकर बंजार और सराज विधानसभा क्षेत्र के साझा कार्यक्रम में साढ़े 26 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए। जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बंजार बलागाड़-बाहू-गाड़ागुशैणी-छतरी सड़क को स्टेट हाईवे में डाला है, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन कारोबार बढ़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बंजार से सुबह गाड़ागुशैणी के लिए एक और बस चलाने की घोषणा की। साथ ही सराज पंचायत की डिमरचेहड़ी में एक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी घोषणा की। बंजार की सराज पंचायत के मारकंडा स्टेडियम बनाने, गाड़ागुशैणी में पशु चिकित्सालय तथा गाड़ागुशैणी में आईटीआई खोलने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की, जिसका लाभ बंजार और सराज विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के आनी विधानसभा के देहुरी में लगभग 70 करोड़ रुपये तथा बंजार के गाड़ागुशैणी में करीब साढ़े 26 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने श्वाड़ में जल शक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय के उद्घाटन के अलावा 6.77 करोड़ रुपयेे की आनी खंड के कुंगश तथा कराणा में बागवानी क्षेत्र के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 1.23 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन के तहत डोहाड़ खड्ड से ग्राम पंचायत फनौटी और करशैईगाड के लिए उठाऊ जलापूर्ति योजना, 1.01 करोड़ रुपये की बहाव सिंचाई योजना सीन रोपा कूहल, जल जीवन मिशन के तहत 5.55 करोड़ रुपये की करशैईगाड़ और विशलाधार गांवों के लिए जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत चायल, सराहन, नोर तथा राहणू गांवों के लिए 5.61 करोड़ रुपये लागत से विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं के संवर्द्धन कार्य, ग्राम पंचायत तुनन, पोशणा, थाचवा, जगातखाना, चाटी तथा ब्रो के लिए समेज खड्ड से 9.58 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना, अवेरी के लिए 1.59 करोड़ की जलापूर्ति योजना, सरगा के लिए 5.33 करोड़ की उठाऊ जलापूर्ति योजना, 14.72 करोड़ की खुन बांदल, डुगाशिगाण, जाबण नम्होग, बखनाऊ, मंझादेश, च्वाई, 6.80 करोड़ की लागत से निर्मित सब्जी मंडी, जलोड़ी जोत में 5.71 करोड़ के नेचर इंटरप्रिटेशन एवं सर्विस सेंटर, बागीपुल में नोर से बजीर बावड़ी सड़क पर 4.49 करोड़, कुर्पण खड्ड पर 1.29 करोड़ से पुल का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर, सुरेंद्र शौरी, अमर ठाकुर, रमेश शर्मा, भीमसेन, उपायुक्त आशुतोष गर्ग व एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed