फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   It rained all night, 10 roads were closed due to landslide, bus service stopped

Kullu News: रात भर बरसे बादल, डंगे धंसने से 10 सड़कें बंद, बस सेवा ठप

Sun, 04 May 2025 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 May 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
It rained all night, 10 roads were closed due to landslide, bus service stopped
बारिश से कुल्लू में जनजीवन प्रभावित, लाहौल में रुक-रुक कर गिरते रहे बर्फ के फाहे
विज्ञापन

पीपल जातर मेले में सामान बेचने आए बाहरी राज्यों के व्यापारियों को उठाना पड़ा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में चार दिन से मौसम खराब है। शनिवार को रातभर बारिश होती रही। लाहौल घाटी में रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में रुक-रुक कर बर्फ के फाहे गिरते रहे। कुल्लू में करीब नौ घंटे तक बारिश होती रही।
इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में भूस्खलन के कारण डंगे धंसने से दस सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इन सड़कों पर बस सेवाएं ठप हैं। रविवार सुबह छह बजे के बाद मौसम खुला। इसके बाद शाम को करीब 4:40 बजे फिर ढालपुर में हल्की बारिश हुई। बारिश से पीपल जातर मेले में दुकानें लगाने वाले बाहरी राज्यों के कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा। बार-बार मौसम खराब होने से उनका काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

--
बारिश ने फैन पार्क में मैच का मजा भी किया किरकिरा
क्रिकेट मैदान ढालपुर में बनाए फैन पार्क में भी पहले दिन मौसम के बिगड़े मिजाज ने क्रिकेट प्रेमियों का आईपीएल मैच देखने का मजा किरकिरा कर दिया। बीती शनिवार रात को बारिश के कारण आईपीएल के मैच की दूसरी पारी का लाइव प्रसारण क्रिकेट प्रेमी नहीं देख पाए। बारिश के चलते मैच देखने आए सैकड़ों लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बर्फ के फाहों ने रोका सड़क की बहाली का काम
चोटियों पर बर्फबारी के कारण सीमा सड़क संगठन को रोहतांग दर्रा, मनाली-लेह और ग्रांफू-समदो मार्ग की बहाली में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम और बर्फ के फाहे गिरने से बर्फ हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। इस बार तीनों सड़कें देरी से बहाल होंगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाले हफ्ते में भी बारिश के साथ अंधड़, ओलावृष्टि और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है।
--
बंद सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग को इस बारे में निर्देश दिए गए हैं।
- शशिपाल नेगी, सहायक आयुक्त कुल्लू

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed