फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Issues related to Manali raised before the Rajya Sabha MP.

Kullu News: राज्यसभा सांसद के समक्ष उठाए मनाली से जुड़े मुद्दे

Sun, 13 Sep 2026 05:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Issues related to Manali raised before the Rajya Sabha MP.
मनाली। राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार का मनाली पहुंचने पर शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सर्किट हाउस मनाली में पूर्व मंत्री एवं मनाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सांसद के समक्ष रखा। वहीं, नगर परिषद मनाली की अध्यक्ष चंद्रा पधान ने भी सांसद से मुलाकात कर शहर के गोसदन के जीर्णोद्धार का मामला उठाया।
विज्ञापन

चंद्रा पधान ने बताया कि उन्होंने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के माध्यम से राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार से भेंट की। इस दौरान नगर परिषद के गोसदन की मौजूदा स्थिति और वहां आवश्यक सुधार कार्यों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने सांसद के समक्ष गोसदन के शेड की छत बदलने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

इसके साथ ही गोसदन की नदी की ओर वाली सीमा पर एंगल के साथ शीट लगाने की योजना भी सांसद को बताई गई। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सर्दियों में नदी की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण गोधन को परेशानी होती है। सीमा पर शीट लगाने से ठंडी हवाओं से गोधन को काफी हद तक बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गोसदन में प्रस्तावित कार्यों की अनुमानित लागत से संबंधित फाइल भी सांसद को सौंपी गई है। नगर परिषद की ओर से इन कार्यों के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया है। सांसद ने नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed