{"_id":"6b0b10a92eba5c187209016c","slug":"issues-of-development-and-drug-abuse-in-kullu-to-be-raised-at-the-dc-sp-conference-kullu-news-c-89-1-ssml1015-193065-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस में उठेंगे कुल्लू के विकास और नशे के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस में उठेंगे कुल्लू के विकास और नशे के मुद्दे
विज्ञापन
कुल्लू। आगामी डीसी-एसपी कॉन्फ्रेंस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉन्फ्रेंस में उठाए जाने वाले मुद्दों और विभागीय तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं और विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, ब्लाइंड स्कूल भवन और सीसीआई कलैहली के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हुई।
इसके अलावा विभिन्न योजनाओं से जुड़े वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के मामलों, मनाली बाईपास सड़क, कसोल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र और मनाली वोल्वो बस स्टैंड से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान और चिट्टा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उपायों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर नशे के विरुद्ध कार्रवाई को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय-सीमा में अद्यतन आंकड़े और प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए, ताकि कॉन्फ्रेंस में जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से रखा जा सके।