फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Irrigation scheme prepared at a cost of Rs 56 lakh dedicated to the public in Seubagh

Kullu News: सेऊबाग में 56 लाख से तैयार सिंचाई योजना जनता को समर्पित

Wed, 29 Oct 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Oct 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Irrigation scheme prepared at a cost of Rs 56 lakh dedicated to the public in Seubagh
मनाली के ग्राम पंचायत गाहर में सेऊबाग से जल वहाव सिंचाई योजना, अप्पर सेऊबाग का निर्माण कार्य पू
शुभारंभ पर बोले विधायक, 130 किसान परिवारों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बुधवार को सेऊबाग में जायका चरण दो के तहत तैयार जल बहाव सिंचाई योजना का शुभारंभ किया।
इस मौके पर गाहर पंचायत के प्रधान और अन्य प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने विधायक का स्वागत किया। इस मौके पर विशेष तौर पर जिला परियोजना प्रबंधक मंडी डॉ. हेम राज वर्मा खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉ. जयंत रतना उपस्थित रहे। उपरोक्त परियोजना के अधिकारियों ने बताया कि जायका (कृषि) के तहत बनी इस योजना के निर्माण कार्य पर 56,12,905 रुपये खर्च किए गए हैं। योजना के तहत लगभग 29.55 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। 130 किसान परिवार लाभान्वित होंगे।
विधायक ने वाल्व घुमाकर सिंचाई योजना किसानों को समर्पित की। उन्होंने परियोजना हस्तांतरण प्रमाण पत्र कृषक विकास संघ सेउबाग को सौंपा और किचन गार्ड्निंग किटस, परियोजना के रखरखाव के लिए आवश्यक औजारों की किट कृषक विकास संघ को वितरित कीं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी नग्गर मुकेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक इकाई मंडी से विषयवाद विशेषयज्ञ डॉ. खूब राम ठाकुर, कृषक विकास संगठन सेऊबाग से उप प्रधान ओम प्रकाश, परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू से निर्माण अभियंता भरत भूषण, कनिष्ठ अभियंता मनमोहन सिंह, कृषि प्रसार अधिकारी जयाप्रदा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed