फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Irrigation scheme incomplete, fields dried up

Kullu News: सिंचाई योजना अधूरी, सूख गए खेत

Mon, 22 Jul 2024 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
Irrigation scheme incomplete, fields dried up
ग्रामीण बोले, न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना का शीघ्र पूरा किया जाए कार्य
विज्ञापन

प्रस्ताव किया पारित, मुख्य संसदीय सचिव को बताई जाएगी समस्या
....
न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। कमजोर मानसून के चलते खेतों में नगदी फसलें सूखने लगी हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। खराहल इलाके की न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना के पाइप और कूहल का कार्य भी आधा-अधूरा है। पाइप और कूहलें कई स्थानों पर टूटी-फूटी होने से खेतों तक सिंचाई के लिए पानी मुहैया नहीं हो रहा है। इस कारण नगदी फसलों समेत खरीफ की फसल सूखने के कगार पर है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति विभाग ने योजना का कार्य अभी पूरा नहीं किया है। ऐसे में किसानों में विभाग के प्रति काफी रोष है। किसान चमन ठाकुर, अनिश, रितेश, संजय, कर्म चंद, देवराज, सतीश आदि ने कहा कि महीनों से कूहलें खराब पड़ी हैं। आउटलेट और पाइप भी नहीं बिछाए गए हैं। इसके चलते योजना में कई क्षेत्रों में पानी ही नही पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पाइप और कूहलों की मरम्मत की जाए। कृषि विकास संघ के प्रधान ज्ञान ठाकुर ने कहा कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया है। जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। ग्राम सुधार कमेटी के प्रधान अनूप भंडारी की अध्यक्षता में एक प्रस्ताव पारित किया है कि सिंचाई योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाए। जल्द ही इस बारे में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



....
योजना का करीब 85 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है और कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई हो रही है। कुछ स्थान पर पाइप और आउटलेट आदि कार्य अधूरा है। इस काम को बजट का प्रावधान होने पर पूरा किया जाएगा। मुख्य पाइप से पानी की सप्लाई सुचारु की जा रही है।
-अमित कुमार, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed