{"_id":"6851500296060792250e4692","slug":"irrigation-of-fields-is-being-done-with-source-water-drinking-water-crisis-in-danegi-and-bhrain-panchayats-kullu-news-c-89-1-klu1002-150092-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्रोत के पानी से की जा रही खेतों की सिंचाई, दनाेगी और भ्रैण पंचायतों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्रोत के पानी से की जा रही खेतों की सिंचाई, दनाेगी और भ्रैण पंचायतों में पेयजल संकट
Wed, 18 Jun 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 18 Jun 2025 04:51 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने एक व्यक्ति पर लगाया आरोप, जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से की शिकायत
बोले, पानी ले जा रहे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कशावरी फाटी की दनोगी और भ्रैण पंचायत के नौ गांव पानी की समस्या से परेशान हैं। जल संकट को देखते हुए पंचायत के लोग जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अधिकारियों को पानी की समस्या से अवगत करवाया। चतानी के दुनी चंद और दनोगी पंचायत के पूर्व उप प्रधान बहादुर सिंह ने विभाग से शिकायत की है कि एक व्यक्ति ने निजी स्वार्थ के लिए स्रोत से खेत की सिंचाई के लिए पाइप लगाकर पानी ले जा रहा है। इस कारण उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति से लोगों ने ऐसा न करने का आग्रह भी किया, लेकिन वह धमकी देने पर उतर रहा है। ऐसे में उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
पूर्व उप प्रधान बहादुर सिंह ने बताया कि पंचायत के नौ गांवों को पीणी के रौइटा नाला से पानी की योजना वर्ष 1986 में बनी हुई है। 22 किलोमीटर लंबी इस पानी की योजना से इससे पहले कभी पानी की दिक्कत नहीं हुई लेकिन जब से एक व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थ के लिए सोर्स से पाइप लगाकर पानी लिया है, तब से पानी की समस्या पैदा हो रही है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कड़ानी, दियाना, भुंजू, मटाधार, रूान, वौगी, गनाखला, आलज, देवधार, कराडु पुल, शाहिटा, शाहन, शौरन, देउघरा, औजरी, भ्रैण आदि गांवों में पानी की समस्या विकराल हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि भ्रैण सहित दो-तीन गांवों में हालांकि उठाऊ पेयजल योजना से भी पानी आता है, लेकिन यह भी तीन चार दिन के बाद आता है। जबकि अन्य गांवों को कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीण, चमन लाल, विनोद शर्मा, विनोद, विजय कुमार, कुंबर सिंह, युवराज, नूप राम, सुरिंद्र सिंह, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, कृष्ण लाल, चेत राम सहित दर्जर्नों ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि उन्हें पानी की सुचारु सप्लाई उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगाें को परेशानी का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि विभाग ने उन्हें इस संदर्भ में आश्वासन दिया है।