जिला के एक हजार पेयजल टैंकों में लगेंगे ताले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल टैंकों में जहर मिलाने जैसी घटनाओं को लेकर आईपीएच विभाग सतर्क हो गया है। विभाग जिला कुल्लू में एक हजार पानी के टैंकों में ताले लगाने जा रहा है। इसके अलावा आईपीएच विभाग ने जिला में ऐहतियातन निजी व सरकारी क्षेत्रों के लोगों से भी पानी के टैंकों व टंकियों में ताला लगाने का आह्वान किया है। पेयजल टैंकों व टंकियों के निरीक्षण के लिए आईपीएच विभाग एक टीम का भी गठन करेगा। जो समय-समय पर पानी के टंकियों व टैंकों को चैक करेगा। हाल ही में सोलन जिला में पानी की टंकियों में पेयजल में जहर मिलाने जैसी घटनाओं को देखते हुए आईपीएच महकमे ने यह निर्णय लिया है और आईपीएच विभाग के मुख्य अभियंता ने सूबे सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र जारी कर पेयजल टैंकों में ताले लगाने के निर्देश दिए हैं।
आईपीएच कुल्लू से अधिशांषी अभियंता केआर कुल्लवी ने बताया कि शिमला से आए आदेशों के अनुसार ही जिला कुल्लू के करीब एक हजार टैंटों में ताले लगाए जाएंगे। कुल्लू डिवीजन में ही 300 पेयजल के टैंक है और इनमें ताले लगाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने जिला में सरकारी व निजी क्षेत्रों में स्थापित स्टोरेज टैंकों व टंकियों में भी ताले लगाने की अपील की है। गत दिनों शिमला में पानी के टैंक में मिले मासूम युग के शव के बाद अब सोलन में जहर मिलावट करने से आईपीएच विभाग सवालों की घेरे में आ गई थी। ऐसे में अब आईपीएच विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सूबे में पेयजल टैंकों व टंकियों में ताला लगाने का निर्णय है। विभाग ने सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र जारी कर तीन-चार दिनों के भीतर इस कार्य को पूरा करने के निर्देश हैं।