{"_id":"fba06bd7732ee966e095eaebfd757935","slug":"iph-department-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में नहीं डाला जा सकेगा गंदा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में नहीं डाला जा सकेगा गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 27 Feb 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यास नदी में अब गंदा पानी नहीं डाला जा सकेगा। शिमला में सीवरेज पानी पीने से फैले पीलिया के बाद प्रदेश भर के सीवरेज प्लांटों में अब सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरा जहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने वाले कर्मचारियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। कुल्लू शहर के भूतनाथ, लंकाबेकर, बदाह, मनाली और भुंतर में सीवरेज ट्रीटमेंट चल रहे हैं, इन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
गौर रहे कि प्रदेश में गंदा पानी पीने से फैले पीलिया के मामलों के बाद सरकार अब किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहती है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गंदे पानी को साफ किया जाता है। जिससे गंदा पानी नदी के पानी के प्रदूषित न कर सके। उधर, इस मामले को लेकर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि सरकार की ओर से सीसीटीवी कैमरा को लगाने की डायरेक्शन आई है, लेकिन अभी तक जिला के किसी भी सीवरेज प्लांट में सीसीटीवी नहीं लगाए गए हैं। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन