फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Invitation will be sent to 330 deities for Kullu Dussehra

कुल्लू दशहरा के लिए 330 देवी-देवताओं को भेजा जाएगा निमंत्रण

Wed, 10 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Invitation will be sent to 330 deities for Kullu Dussehra
Invitation will be sent to 330 deities for Kullu Dussehra
कुल्लू। पांच अक्तूबर से शुरू होने वाले देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए जिला के 330 देवी-देवताओं को निमंत्रण जाएगा। इसको लेकर दशहरा समिति ने निमंत्रण पत्र भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना केे बावजूद दशहरा में रिकार्ड 283 देवी-देवताओं ने भाग लिया था। दशहरा उत्सव में रात्रि सांस्कृतिक संध्या के साथ कारोबारियों के लिए बाजार भी सजेगा।
विज्ञापन

पांच से 11 अक्तूबर तक कुल्लू दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दशहरा उत्सव समिति 330 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजेगी। उत्सव के करीब एक से डेढ़ माह पहले निमंत्रण पत्र मिल जाएंगे। इसके बाद देव समाज भी दशहरा की तैयारियों में जुट जाएगा। हालांकि 2020 को कोराना काल के चलते दशहरा में मात्र डेढ़ दर्जन देवी-देवता पहुंचे थे। समिति ने मात्र दशहरा की परंपरा को निभाने के लिए नौ देवताओं को बुलावा भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष और उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा के लिए जिला के 330 से अधिक पंजीकृत देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा का आयोजन इस बार भव्य होगा। कोरोना से पहले होने वाले आयोजन की तरह उत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव में होने वाली देव परंपराओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यापार का भी बड़े स्तर आयोजन होगा।

इसके लिएा 25 सितंबर से प्लाट का आवंटन शुरू किया जाएगा। जिला देव-देवता कारदार संघ के जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा की शान देवी-देवताओं से हैं। बिना देवताओं के दशहरा का आयोजन भी नहीं हो सकता है। उन्होंने निमंत्रण पत्र मिलने के बाद दशहरा में किस देवी-देवता को आना है वह देवता का कारदार और हारियान निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा में तीन साल बाद व्यापारिक गतिविधियों के साथ सैकड़ों देवी-देवता भाग लेकर दशहरा की शोभा को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed