फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Interstate Peepal Jatar fair from 28

अंतरराज्यीय पीपल जातर मेला 28 से

Tue, 19 Apr 2022 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Interstate Peepal Jatar fair from 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में अंतरराज्यीय पीपल जातर मेला मनाया जाएगा। नगर परिषद कुल्लू ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जातर मेले के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
28 से 30 अप्रैल तक मनाए जाने वाले इस मेले के लिए अब दस दिनों से भी कम का समय रह गया है। मेले में आने वाले कारोबारियों को 23 अप्रैल से प्लॉटों का आवंटन शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवंटन कमेटी का गठन किया गया है। इस 15 सदस्यीय कमेटी के मुखिया नप अध्यक्ष ही रहेंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण नगर परिषद अंतरराज्यीय पीपल जातर मेले का आयोजन नहीं कर पाई है। पाबंदियों के बीच न मेले के लिए स्टेज सजा और न ही खरीदारी के लिए मार्केट लगी। इस बार हालात सामान्य होने पर नप ने जातर मेला धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद तीन दिनों तक पीपल जातर मेला मनाएगी। इस मेेले में पूर्व की भांति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही अस्थायी मार्केट भी सजेगी। इस मार्केट में झूले, सर्कस, फूड स्टाल, कपड़ा, जूता मार्केट समेत अन्य प्लॉटों के लिए आवंटन किया जाएगा। हालांकि नगर परिषद कारोबारियों को राहत प्रदान करते हुए दो साल पुराने दामों पर ही प्लॉट आवंटित करेगी। उधर, इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि पीपल जातर मेला ढालपुर में धूमधाम से मनाया जाएग। नप ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप के सभी पार्षद रहेंगे कमेटी के सदस्य
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि जिला मुख्यालय में पीपल जातर मेला आयोजित किया जाएगा। कारोबारियों को 23 अप्रैल से प्लॉट आवंटित किए जाने हैं। इसके लिए 15 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में नगर परिषद के सभी पार्षद और मनोनीत पार्षद सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed