{"_id":"682768dd30397c4bfa0d837a","slug":"inter-pin-valley-cricket-competition-begins-in-mud-of-spiti-kullu-news-c-89-1-klu1002-147712-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्पीति के मुद में इंटर पिन वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्पीति के मुद में इंटर पिन वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
Fri, 16 May 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 May 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय सलाहकार के सदस्य छेवांग रिगजिन ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुद गांव में पांच दिवसीय इंटर पिन वैली क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। इसमें क्षेत्र की 13 टीमें भाग ले रही हैं।
इस दौरान पहला मैच तंगती और मुद की टीम के बीच खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य छेवांग रिगजिन ने किया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मौजूद खिलाड़ियों से आग्रह किया है कि वे नशे से दूर रहें और खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर इससे दूर रखने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने प्रधान पद पर रहते हुए सरकार से शो थांग मैदान के लिए 33 लाख रुपये का बजट स्वीकृत करवाया था। इसके निर्माण को लेकर अब प्रक्रिया चल रही है। विधायक अनुराधा राणा ने भी लोक निर्माण विभाग को इसका निर्माण तेज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अनुराधा राणा के नेतृत्व में मुद फारका पुल निर्माण के लिए एक करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इस पुल के बनने से मुद गांव के किसानों-बागवानों को भी फायदा पहुंचेगा। इस मौके पर उन्होंने आयोजन समिति को 13,333 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की।
विज्ञापन
--