फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions given to prepare an assessment to improve the Nagaladi-Sharchi road

Kullu News: नगलाड़ी-शरची सड़क को बेहतर बनाने के लिए आकलन तैयार करने के दिए निर्देश

Fri, 30 May 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to prepare an assessment to improve the Nagaladi-Sharchi road
बंजार के सरची में लगी प्रदर्शनी में पारंपरिक व्यजनों का स्वाद चखते मुख्यमंत्री।-संवाद
शरची (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुल्लू जिला में बंजार विधानसभा क्षेत्र के शरची गांव में पूर्व सैनिक सूबेदार अनूप राम के घर रात्रि ठहराव किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने पर सभी गांववासी उत्साहित हुए। पारंपरिक वेशभूषा में गांववासियों ने वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने राह चलते बच्चों, बुजुर्गां, महिलाओं सभी से संवाद किया। इस दौरान गांववासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की मांगों को पूरा करने के लिए बजट का उचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नगलाड़ी-शरची मार्ग को चौड़ा करने व इसके सुधारीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ ड्रेन का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आवश्यकतानुसार सड़क पर पेवर ब्लॉक्स लगाने को भी कहा, ताकि सड़क का बेहतर ढंग से रखरखाव हो सके। उन्होंने शरची ग्राम पंचायत के पांच महिला मंडलों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। वीरवार सुबह मुख्यमंत्री ने गांव वासियों के साथ नाश्ता किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने गांव के लोगों से क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी खुलकर बात की। लोगों से फीडबैक भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबके बीच आकर मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है। शरची बंजार क्षेत्र का अंतिम गांव है और चारों तरफ सुंदर पहाड़ और जंगल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस कार्यक्रम के तहत डोडरा क्वार, कुपवी और पांगी में जा चुका हूं और मुझे वहां लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिला है। सेवानिवृत्त सूबेदार अनूप राम ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री इस दुर्गम गांव में आए हैं और गांव के सभी लोग इससे बहुत खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी। ग्राम पंचायत बांदल की प्रधान ईश्वरी देवी ने कहा ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब कोई मुख्यमंत्री इस गांव में आए हों। इससे पहले गांव के गाड़ा दुर्गा मंदिर में मुख्यमंत्री ने शीश नवाया और प्रदेश में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वीरवार सुबह करीब 10:30 बजे सीएम शिमला के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed