Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Instructions for making estimates for Samrasta Hostel and Working Women Housing

Kullu News: समरस्ता हाॅस्टल और कामकाजी महिला आवास के लिए प्राकलन बनाने के निर्देश

Sun, 04 May 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 May 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions for making estimates for Samrasta Hostel and Working Women Housing
कुल्लू पहुंची राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा का बैठक की अध्यक्षता करते 
जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा ने कुल्लू में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लाकड़ा ने रविवार को जिला कुल्लू के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिले में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बचत भवन में आयोजित बैठक के दौरान डॉ. लाकड़ा ने जनजातीय लोगों के लिये चलाई प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी अधिकारियों से प्राप्त की और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
डॉ. आशा ने जिला प्रशासन को सभी वर्गों के छात्रों के लिए समरस्ता होस्टल और कामकाजी महिला आवास बनाने के लिए प्राकलन तैयार कर सरकार को भेजने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिरढ़ के सड़क कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्ण करने, काईस मॉनेस्ट्री में बिजली ट्रांसफॉर्मर, पेयजल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पांगी भवन के कार्य को भी जल्दी पूर्ण करने और खम्पा समुदाय के लोगों की समस्याओं के समाधान के बात कही। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आयोग की सदस्य का स्वागत किया और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की अनुसूचित जनजाति लोगों को चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन


बैठक में आयोग से अनुसंधान अधिकारी एचआर मीणा, शोध अधिकारी राहुल, विधि परामर्शदाता राहुल यादव, परामर्शदाता जेपी सिंह, एडीसी अश्वनी कुमार, एएसपी संजीव चौहान, सहायक आयुक्त शशि पॉल नेगी मौजूद रहे।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed