{"_id":"66f007b66b719e4d2205d537","slug":"inspiration-day-celebrated-in-bran-did-satsang-kullu-news-c-89-1-ssml1015-131427-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्रांण में मनाया प्रेरणा दिवस, किया सत्संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्रांण में मनाया प्रेरणा दिवस, किया सत्संग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के मनाली उपमंडल के ब्रांण में संत निरंकारी मिशन ने प्रेरणा दिवस का आयोजन किया। यह दिवस शिवराम ब्रांणी के ब्रह्मलीन होने पर मनाया गया। सत्संग में खौदा ब्रांच के मुखी महात्मा एवं प्रचारक डॉ. प्रवीण कुमार आचार्य ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आई हुई संगत को प्रेरणादायक वचनों से आशीर्वाद दिया।
सत्संग कार्यक्रम में बागीपुल, आनी, बंजार, सैंज, भुंतर, कुल्लू, बैंची, कटराईं, ब्रांण, मनाली, लाहौल-स्पीति, गोहर, पंडोह, खंडीयाल, मंडी, डडौर, बिलासपुर, सोलन, शिमला और सरकाघाट, कोलकाता, मुंबई, पंजाब, लुधियाना, चंडीगढ़, आजमगढ़, उत्तरप्रदेश, नोएडा, दिल्ली, किश्तवाड़ आदि से सैकड़ों महात्माओं ने भाग लिया। डॉ. प्रवीण कुमार आचार्य ने अपने वचनों में बताया कि 84 लाख योनियों में भ्रमण करने के पश्चात मनुष्य देह प्राप्त हुई है। इसमें हमारा मुख्य कर्तव्य परमात्मा प्राप्ति होना चाहिए। संसार में हर प्राणी की मृत्यु होती है, लेकिन संत महात्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संवाद