फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Inspection of the facilities available in the hospital

Kullu News: अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं का निरीक्षण

Mon, 05 May 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 05 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the facilities available in the hospital
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में कायाकल्प टीम निरिक्षण के दौरान।-प्रबंधन - फोटो : अनीता की फाइल फोटो ।
कायाकल्प की टीम ने कुल्लू में जांची व्यवस्था
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंची तीन सदस्यीय टीम

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कायाकल्प योजना के तहत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का निरीक्षण किया गया। कायाकल्प टीम ने अस्पताल में उपचार, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं जांची। अस्पताल पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने सबसे पहले सफाई व्यवस्था को परखा।
इसके बाद मरीजों से उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। टीम ने अस्पताल के इंडोर, आईसीयू वार्ड, ड्यूटी रूम, अल्ट्रासाउंड कक्ष, प्रयोगशाला, एक्स-रे, ओपीडी, आपातकालीन वार्ड (ट्रामा सेंटर), शौचालय, लिफ्ट आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण की पूरी रिपोर्ट तैयार कर शिमला भेजी जाएगी। इसके बाद प्रदेश के सभी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन में अव्वल रहने वाले अस्पताल को कायाकल्प पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तारा चंद ने कहा कि सोमवार को कायाकल्प टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि टीम ने सात बिंदुओं पर निरीक्षण किया है। इसके आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। मूल्यांकन के आधार पर सरकार की ओर से कायाकल्प पुरस्कार दिया जाएगा। कहा कि तीन सदस्यीय कायाकल्प टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुष्यंत, उपमंडलीय प्रबंधक डॉ. ज्योति और रोहित प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कायाकल्प पुरस्कार विजेता बना है कुल्लू
अस्पताल क्षेत्रीय को दो बार कायाकल्प पुरस्कार मिला है। साल 2018 और 2021 में अस्पताल इस पुरस्कार से सम्मानित हुआ है, जबकि कई बार सांत्वना पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed