{"_id":"6a13331f4d6cb8eb50090232","slug":"inspection-of-homestay-units-in-lahaul-checking-of-records-kullu-news-c-89-1-ssml1015-177108-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लाहौल में होमस्टे इकाइयों का किया निरीक्षण, जांचा रिकाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लाहौल में होमस्टे इकाइयों का किया निरीक्षण, जांचा रिकाॅर्ड
विज्ञापन
लाहौल में होम स्टे की निरीक्षण करती एसडीएम एवं जिला पर्यटन अधिकारी।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित नई होमस्टे नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 23 मई को उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पंजीकृत होमस्टे इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण उपमंडलाधिकारी एवं जिला पर्यटन विकास अधिकारी केलांग कुनिका एकर्स के नेतृत्व में पर्यटन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया।
निरीक्षण के दौरान नई होमस्टे नियमावली के तहत निर्धारित प्रावधानों, मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया। टीम ने होमस्टे इकाइयों में स्वच्छता व्यवस्था, आगंतुकों के अभिलेख एवं आवश्यक रजिस्टरों के रखरखाव, अग्नि सुरक्षा और अन्य सुरक्षा प्रबंधों, अनिवार्य सूचना पट्टों के प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सहित अधिसूचित नियमों में वर्णित अन्य आवश्यक मापदंडों की जांच की।
इस दौरान होमस्टे संचालकों को नई नियमावली के विभिन्न प्रावधानों के प्रति जागरूक करते हुए पर्यटकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में जिन इकाइयों में कमियां पाई गईं, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक सुधार करने को कहा गया।
विज्ञापन
उपमंडलाधिकारी कुनिका एकर्स ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि लाहौल क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाया जा सके। संवाद