फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Influencers come together to promote tourism development in Manali

Kullu News: मनाली में पर्यटन विकास के लिए एक मंच पर आए इन्फलुएंसर

Mon, 23 Feb 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Feb 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Influencers come together to promote tourism development in Manali
इन्फलुएंसर मीट में पर्यटन विकास के साथ नशे के नाश पर भी किया मंथन
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन ने करवाई मीट, 50 से अधिक इन्फलुएंसर सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में पर्यटन विकास और प्रचार-प्रसार के लिए जिले के इन्फलुएंसर एक मंच पर आ गए हैं। सोमवार को मनाली में इन्फलुएंसर मीट का आयोजन किया।
होटलियर एसोसिएशन ने इसका आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक इन्फलुएंसर को सम्मानित किया। सभी ने अपने अपने विचार भी रखे।
समारोह में होटल व्यवसायी नील चंद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर नशा निवारण, सिविल सेंस पर सभी ने विचार रखे। जीवानंद ने कहा कि जब भी कोई दुर्घटना होती है तो इसे सनसनी बनाने के बजाय पहले पीड़ित की मदद करें। यह हमारी पहली जिम्मेदारी है। सजला की रीना ने कहा कि सभी को नशे से दूर रहना चाहिए। हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों पर नजर रखें। 10 साल की भव्य ने भी नशे के बारे विचार रखे। निशा ने मनाली की स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मनाली प्रदूषित हो रही है। लोग कूड़ा जहां-तहां फेंक रहे हैं। औरों को सफाई का पाठ पढ़ाने से पहले हमें खुद इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि कुल्लू-मनाली के लगभग 50 से अधिक इन्फलुएंसर समारोह में पहुंचे। सभी के साथ पर्यटन विकास और नशा निवारण जैसे मुद्दे पर गंभीरता के साथ चर्चा हुई।
विज्ञापन



--उत्कृष्ट कार्य करने वाले भी नवाजे
मनाली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियां भी सम्मानित हुईं। वर्ष 2017 से अब तक लगभग 106 रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर एडवेंचर टूर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रमेश जोगी को खास तौर पर सम्मानित किया। बैडमिंटन में डिंपल, बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाली अनन्या, गोल्ड जीतने वाले विवेक ठाकुर, वॉलीबाल में बेहतर प्रदर्शन करने पर ऋतिक ठाकुर और राधा एनजीओ चलाने वाली सुदर्शना को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed