{"_id":"e665cb32dbf81ebd9fe5aff404639b7d","slug":"incroachment-in-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से बाजार में फंसा रहा दमकल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से बाजार में फंसा रहा दमकल वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू और भुंतर बाजार में आग की घटनाओं के दौरान आग पर काबू पाना मुश्किल हो सकता है। बाजार में दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर अपनी दुकानें सड़क तक पहुंचा दी हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को दमकल विभाग के कर्मचारी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहन लेकर निरीक्षण के लिए बाजार की तरफ निकले थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भुंतर के सैनिक चौक से लेकर भुंतर बस स्टैंड तक दमकल वाहन को आधे घंटे तक का समय लग गया। सैनिक चौक से लेकर भुंतर बस स्टैंड तक दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर दुकानें सड़क तक सजा रखी हैं। इससे दमकल वाहन निरीक्षण के दौरान आधे घंटे तक मार्केट में ही फंसा रहा। इस दौरान दमकल कर्मचारियों और अधिकारियों ने दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे सड़क तक दुकानें सजाकर न रखें क्योंकि बाजार में आग की घटना के दौरान काफी दिक्कत आ सकती है। वहीं, इसके बाद दमकल विभाग कुल्लू की टीम ने सरवरी और अखाड़ा बाजार का निरीक्षण भी किया। सरवरी के भीतर बाजार में दमकल वाहन शुरू में ही बिजली की तारों में फंस गया। इससे कर्मचारियों को वाहन वापस ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
सब फायर आफिसर कुल्लू दुर्गादास ने बताया कि कमांडेंट के निर्देश पर शुक्रवार को कुल्लू-भुंतर बाजार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि भुंतर में सड़क तक दुकानदारों ने दुकानें सजा कर रखी थीं। इस दौरान करीब 20 से 25 मिनट तक वाहन बीच बाजार में ही फंसा रहा। वहीं, सरवरी में भी बिजली की तारों का जाल होने से भीतर बाजार में वाहन नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि आग की घटना के दौरान दोनों बाजारों में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि इसकी रिपोर्ट वह विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजेंगे।
विज्ञापन