फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Increasing patients of viral and joint pain

वायरल समेत जोड़ों की दर्द के बढ़ रहे मरीज

Sun, 13 Nov 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Increasing patients of viral and joint pain
कुल्लू। जिले में सर्दी के मौसम ने ऑर्थो के मरीजों की मुश्किल बढ़ा दी है। तापमान गिरते ही वायरल समेत अब जोड़ों के दर्द के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

मरीजों को चलने-फिरने में दिक्कत के साथ कमर दर्द, घुटनों में दर्द, अंगुलियों के जोड़ों में सूजन भी परेशान कर रही हैै। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों ऑर्थो के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुल्लू अस्पताल में भी आलम यही है। अस्पताल की ऑर्थो ओपीडी में रोजाना 100 से 120 मरीज उपचार करवाने पहुंचते हैं, लेकिन मौसम की करवट के बाद ओपीडी में 70 से 80 मरीज जोड़ों की दर्द से परेशान ही आ रहे हैं।
जिले में इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। इसके चलते लोग सुबह की धूप नहीं ले पा रहे हैं। विटामिन डी की कमी के कारण जोड़ों में दर्द के मामले बढ़ने लग हैं। इनमें घुटने, कंधे, हाथों की अंगुलियों के जोड़ में सूजन और कमर दर्द से परेशान मरीज अधिक हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश ने कहा कि अस्पताल में वायरल के मरीजों के अलावा ऑर्थो के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हड्डी रोग रोग विशेषज्ञों की कुशल टीम तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
मौसम में बदलाव के कारण ऑर्थो के मरीजों की परेशानी बढ़ी है। कुछ सावधानियां बरतने से मरीजों की परेशानी कम हो सकती है। मरीज जितना संभव हो सके सुबह धूप सकें। इसके अलावा घुटनों की गर्म पानी से सिकाई, गठिया मरीज जोड़ों में ज्यादा दर्द होने पर गर्म पट्टी लपेट सकते हैं। मरीज नियमित अंतराल में कुर्सी पर बैठकर 10 से 15 मिनट तक पैरों को ऊपर नीचे करते रहे।
-डॉ. संतुष्ट शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed