फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Increased responsibility of SMC in improving the level of education: Rajendra

शिक्षा का स्तर सुधारने में एसएमसी का बढ़ा दायित्व : राजेंद्र

Fri, 26 Jan 2024 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 26 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Increased responsibility of SMC in improving the level of education: Rajendra
न्यूली (कुल्लू)। वर्तमान समय में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का शिक्षा का स्तर सुधारने में उत्तरदायित्व बढ़ गया है। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शैंशर के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान ने कही।
विज्ञापन

विद्यालय में वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक हरिदास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इसमें शिक्षा संवाद भी किया गया, जिसमें शिक्षा और स्कूल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विद्यालय की विभिन्न समस्याओं, विद्यार्थियों की परीक्षाओं का भी विश्लेषण किया गया। विद्यालय में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान और गणित विषयों के विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। राष्ट्रीय सामाजिक संस्था प्लान इंडिया के स्वयं सेवियों ने 32 विद्यार्थियों को शिक्षा किट भी वितरित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed