{"_id":"66dc340d9f761f710c0ee9da","slug":"increased-hope-of-getting-ultrasound-facility-in-keylong-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1012-130310-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने की बढ़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलने की बढ़ी उम्मीद
विज्ञापन
एक चिकित्सक को आईजीएमसी के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में प्रशिक्षण के लिए भेजा
काजा सीएचसी में शुरू हो गई अल्ट्रासाउंड की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को लिए राहत भरी खबर है। जिले के सीएचसी काजा में मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। अब क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की आस जगी है। जिला अस्पताल से एक डाॅक्टर को आईजीएमसी में छह माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा है। सीएचसी काजा में तैनात चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जमपा केलसंग लोगों को अल्ट्रासाउंड सुविधा की सेवाएं देंगे।
डाॅ. जमपा केलसंग ने वर्ष 2023-24 में इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज शिमला में रेडियो डाइग्नोसिस विभाग से छह माह का परीक्षण पूरा कर लिया है। अब सितंबर से सीएचसी काजा में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। अब क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की उम्मीद है। इसके लिए लाहौल से एक डाॅक्टर को रेडियो डाइग्नोसिस विभाग में छह माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया था जिसका परिणाम आना बाकी है। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने बताया कि पूर्व में लाहौल-स्पीति जिले के मरीजों को एक अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिले से बाहर जाकर भारी रकम खर्च करना पड़ता था। सर्दियों के दिनों में जिले से बाहर निकलने के लिए ही कई परेशानियों से गुजरना पड़ता था। कहा कि जल्द क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
000