{"_id":"661e5700c79151824b07d0e9","slug":"increase-in-number-of-stretchers-and-wheel-chairs-kullu-news-c-89-1-ssml1015-120831-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्ट्रेचर और व्हील चेयर की बढ़ाई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्ट्रेचर और व्हील चेयर की बढ़ाई संख्या
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब स्ट्रेचर और व्हील चेयर के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर और व्हील चेयर की संख्या बढ़ाई है। 20 स्ट्रेचर लिए गए हैं जबकि 35 व्हील चेयर उपलब्ध करवाए गए हैं।
पहले अस्पताल में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को भटकना पड़ रहा था। सिक्योरिटी राशि जमा कर संस्थाओं से स्ट्रेचर और व्हील चेयर लेने पड़ रहे थे। अस्पताल में अब व्यवस्था में सुधार किया गया है। इससे मरीजों और तीमारदारों को राहत मिलेगी। अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद ही कुल्लू अस्पताल में प्रबंधन ने व्यवस्था में सुधार किया है।
स्ट्रेचर और व्हील चेयर की संख्या को बढ़ा दिया है। पहले अस्पताल में तीमारदारों को व्हील चेयर और स्ट्रेचर के लिए भटकना पड़ रहा है। थक हार कर उन्हें 500 रुपये की सिक्योरिटी राशि देकर संस्थाओं से व्हील चेयर और अन्य सामान लेना पड़ रहा था। अब अस्पताल में 20 स्ट्रेचर और 35 व्हील चेयर की व्यवस्था कर दी गई है। इससे अब तीमारदारों को आपातकालीन स्थिति और जिनके ऑपरेशन होने हैं या हुए हैं, उन मरीजों को इधर-उधर ले जाने में परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध करवाए गए हैं। अस्पताल में 20 से 22 स्ट्रेचर और 35 व्हील चेयर की व्यवस्था है। संवाद