{"_id":"62b5f49b1394263ba679829b","slug":"incidents-of-firing-started-increasing-in-quiet-plaintiffs-kullu-news-sml413159473","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांत वादियों में बढ़ने लगी गोलीकांड की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांत वादियों में बढ़ने लगी गोलीकांड की घटनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शांत वादियों में शुमार कुल्लू घाटी में अब गोलीकांड की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। जिले में दो महीने के भीतर यह गोलीकांड की दूसरी वारदात है। होटल में गोली से दो लोगों की मौत से पर्यटन नगरी मनाली के साथ कुल्लू व प्रदेश में सनसनी फैल गई है।
गोलीकांड की बढ़ती घटनाओं से जिलावासी भी दहशत में हैं। मनाली में हुए गोलीकांड मामलने ने अप्रैल में पार्वती घाटी के बरशैणी में गोली चलने की घटना को ताजा कर दिया है। 27 अप्रैल की रात को बरशैणी में गोली लगने से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। इस वारदात में अभी तक पुलिस हथियार (बंदूक) को बरामद नहीं कर सकी है। पुलिस ने घाटी के पूरे क्षेत्र की करीब 60 से अधिक बंदूकों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। हालांकि मामले में पुलिस ने सात युवाओं को गिरफ्तार किया था, जिसमें पुलिस ने दो की संलिप्तता नहीं पाई और उन्हें छोड़ दिया है। पांच युवक न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि बरशैणी गोलीकांड को सुलझा दिया है। मनाली में हुए गोलीकांड की पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है।