फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime news

तीन मामलों में पौने दो किलो चरस बरामद

Thu, 08 Dec 2016 10:23 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 08 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
crime news
कुल्‍लू में भांग की खेती। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने जिलाभर के तीन अलग-अलग स्थानों से नशीले पदार्थों की खेप बरामद की है। पुलिस ने तीन मामलों में विदेशी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बजौरा में नाके दौरान पुलिस ने एक वाहन में सवार काइस के तांदला निवासी शख्स के कब्जे से 993 ग्राम चरस पकड़ी है।

विज्ञापन


वहीं मणिकर्ण के सूमारोपा निवासी एक व्यक्ति को 800 ग्राम चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उधर, कसोल में एक कैफे में रेड के दौरान इटली के नागरिक से 109 ग्राम चरस, दस ग्राम अफीम और 16 एसएसडी के नशीले पेपर पकड़े हैं। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। वहीं, विदेशी के गिरफ्तारी के मामले में दिल्ली स्थित इटली दूतावास को सूचित किया जा रहा है। आरोपियों से बरामद नशीले पदार्थों के सैंपल लेकर सील बंद कर फोरेंसिक जांच को एफएसएल भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed