{"_id":"56fbd0194f1c1bc472f0019b","slug":"in-kullu-thife-cought-licemploye","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर जाते समय लूटा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्टर जाते समय लूटा कर्मचारी
कुल्लू
Updated Wed, 30 Mar 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार रात कुल्लू में चोरों ने कमचारी से लूटी नकदी और मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लोगों की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है। पुलिस थाना के समीप ही लोग लूटे जा रहे हैं। मंगलवार की रात को भी कालेज गेट स्थित मैन रोड में एक व्यक्ति को लुटेरों ने लूट लिया। पैसे और मोबाइल लुटेरे ले गए, वहीं घबराए व्यक्ति ने अपनी जान मुश्किल से बचाई। पीड़ित के अनुसार इस दौरान पुलिस का कोई भी जवान सड़क में सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए नहीं था। पीड़ित एलआईसी में कार्यरत जगो राम ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपने कार्यालय से क्वार्टर जा रहा था।
विज्ञापन
जब कॉलेज गेट के सामने मुख्य सड़क के पास पहुंचा तो तीन व्यक्ति कैटल मैदान से सड़क की तरफ निकले और उसे पकड़ लिया। तीनों खिंचते हुए उसे मैदान में ट्रक के बीच ले गए। उन्होंने उसकी जेब से मोबाइल और 86 सौ रुपये लेकर भाग निकले। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई है। इधर, एएसपी कुल्लू निश्ंिचत सिंह नेगी ने बताया कि व्यक्ति पुलिस थाने में शिकायत पत्र दे दिया है। इसकी जांच की जा रही है। ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने वालों पर सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन