फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   teacher

छेड़खानी करने वाला आरोपी जेबीटी सस्पेंड

Sat, 05 Nov 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sat, 05 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
teacher
rape - फोटो : अमर उजाला

मणिकर्ण घाटी के प्राथमिक स्कूल छमाहण के शिक्षक को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। अध्यापक पर एक स्कूल की छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मामला पुलिस ने भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शिक्षक को रिमांड पर रखा है तो वहीं शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जेबीटी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। शनिवार को प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू ने स्कूल का दौरा कर सारी घटना की समीक्षा की और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी शिक्षक को उपनिदेशक ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। तीन नवंबर को प्राइमरी स्कूल छमाहण की एक नौ वर्षीय छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


परिजनों ने इसकी शिकायत कुल्लू थाना में की और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेबीटी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद शिक्षक को पुलिस रिमांड पर भेजा है और पुलिस मामले की गहन पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि आरोपी अध्यापक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उधर, अब शिक्षा विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एलीमेंटरी शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने शनिवार को स्कूल का दौरा किया। विभाग ने स्कूल के शिक्षक को तत्काल नौकरी से सस्पेंड कर दिया है। विभागीय जांच चल रही है और स्कूली बच्चों, अभिभावकों व स्कूल स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। विभाग तह तक जाकर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed