{"_id":"56fea4bb4f1c1b3d34f00105","slug":"in-kullu-police-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलो चरस के साथ एक धरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलो चरस के साथ एक धरा
कुल्लू
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस ने चरस के साथ एक धरा।
- फोटो : अमर उजाला
बंजार पुलिस ने बंजार में एक व्यक्ति को डेढ़ किलो चरस की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने राज्य और केंद्र की खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर चरस तस्करी से जुड़े लोगों के मोबाइल अपने राडार पर ले लिए हैं। संदिग्धों की हर हरकत पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस के हाथ बंजार में एक चरस डेढ़ किलो चरस के साथ चढ़ गया। आरोपी रात को बारह बजे चरस की खेप ले जा रहा था, लेकिन पहले से मुस्तैद पुलिस ने आरोपी छापे राम को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने के उसके कब्जे से उक्त चरस की खेप बरामद हो गई। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस किससे खरीदी और इसे कहां बेचा जाना था?
विज्ञापन