फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   gulaba barrier stop the people who went to lahul

गुलाबा बैरियर में टैक्सियां रोकने का विरोध

Wed, 30 Mar 2016 06:04 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 30 Mar 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
gulaba barrier stop  the people who went to lahul
गुलाबा बै‌रियर पर रोके पर जा रहे हैं वाहन - फोटो : अमर उजाला

कोठी के समीप गुलाबा बैरियर पर लाहौल जाने वाले यात्रियों के वाहनों को रोके जाने का विरोध दर्ज किया जा रहा है। घाटी के लोगों का कहना है कि जब मढ़ी से दो मोड़ ऊपर तक सड़क मार्ग बहाल है तो गुलाबा में वाहनों को रोका जाना जायज नहीं है। इसको लेकर हिमाचल भाजपा कार्यकारणी सदस्य जवाहर शर्मा की अगुवाई में  एक प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त कुल्लू हंसराज चौहान से मुलाकात की। जबकि लाहौल-स्पीति के उपायुक्त विवेक भाटिया को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी गई।

विज्ञापन


जवाहर शर्मा ने बताया कि कुछ टैक्सी चालकों के साथ लाहौल जाने वाले लोगों ने उनसे शिकायत की है कि गुलाबा बैरियर पर लाहौल जाने वाले यात्रियों के वाहनों को रोका जा रहा है। जिसके कारण यात्रियों को गुलाबा से ही रोहतांग की चढ़ाई पैदल पार करना पड़ रहा है। जब बीआरओ ने मढ़ी से ऊपर दो मोड़ तक सड़क खोल दिया है। ऐसे में गुलाबा बैरियर पर टैक्सियों को रोकना जायज नहीं है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के दोनों उपायुक्तों ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिया है कि इस मसले को जल्द हल कर जनता को राहत दी जाएगी। वहीं उन्होंने मंगलवार को हुई हेलीकॉप्टर उड़ान से कुछ बाहरी व्यवसायों को लाहौल भेजने का विरोध किया है।
विज्ञापन


रानिका पंचायत के पूर्व प्रधान दलीप, गौशाल के पूर्व प्रधान अजीत, बीजेपी सचिव मंडल केलांग संजीव और लाल शर्मा ने आरोप लगाया है कि हेलीकॉप्टर से दो गैर लाहौलियों को जो घाटी में अपना निजी व्यवसाय करते हैं उन्हें हेलीकॉप्टर से भेजा गया। जबकि एक यात्री को किराए पर भेजा गया है। एक तरफ कुल्लू में फंसे घाटी के लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी हेलीकॉप्टर में सीट नहीं मिल रही है वहीं कुछ गैर लाहौली व्यवसायियों को रियायती किराये पर सीट दी जा रही है। इसकी शिकायत प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त विवेक भाटिया से की है। उपायुक्त ने इसकी जांच का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed