फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   games

महिला रस्साकशी में हिमरी महिला मंडल अव्वल

Fri, 14 Oct 2016 07:46 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 14 Oct 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
games
games - फोटो : games

दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य पर रथ मैदान में जिला स्तरीय ग्रामीण खेल उत्सव का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल में अलेउ मनाली की टीम प्रथम रही है। वहीं बंजार के चकुुरठा गांव की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में किरण व हितेश ठाकुर को बेस्ट खिलाड़ी से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कबड्डी में कश्यप नारायण बनोगी टीम ने प्रथम तथा सन शाइन शिकारीधार को द्वितीय स्थान हासिल किया।  कबड्डी में कुशाल चंद व विद्यासागर को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

विज्ञापन


इसी प्रकार महिलाओं की रस्साकशी स्पर्धा में महिला मंडल हिमरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं भूमतीर महिला मंडल ने दूसरा तथा महिला मंडल बनोगी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री तथा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने विजेताओं को इनाम बांटे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल उत्सव के माध्यम से जिला की खेल प्रतिभाओं को एक अच्छा अवसर प्रदान किया गया है। कर्ण सिंह ने प्रतियोगिताओं की आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 59 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर उपायुक्त युनूस, दशहरा ग्रामीण खेल उत्सव के संयोजक एवं एसपी पद्म चंद, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, आयोजन समिति के पदाधिकारी दौलत सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा व अन्य अधिकारी और खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed