फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   cm in kullu

सुचेहान-शांघड़ सड़क होगी पक्की और चौड़ी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 09 Dec 2016 09:59 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 09 Dec 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
cm in kullu
कुल्लू जिला के शांघड़ स्थित देवता शंखचूल महादेव के मंदिर की प्रतिष्ठा में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देवता से आशीर्वाद लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को कुल्लू जिला की सैंज घाटी के दूरदराज गांव शांघड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कामना है कि भावी पीढ़ी हर प्रकार से संपन्न व खुशहाल हों, वे अपनी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को न भूलें और इन्हें हर कीमत पर बनाएं रखें। जिन्होंने भी अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों को दरकिनार किया वे धीरे-धीरे समाप्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को प्रकृति ने नैसर्गिक सौंदर्य से नवाजा है और आज यह सड़क सुविधा से जुड़ गया है। अब बहुत से लोग यहां शंगचुल देवता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आएंगे। इस सड़क को भविष्य में चौड़ा तथा पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सैंज घाटी के दूरदराज शांघड़ गांव में शंगचूल महादेव मंदिर की प्रतिष्ठा रस्म में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस स्थान के खुले चरागाहों तथा प्राकृतिक सौंदर्य को हर कीमत पर सहेज कर रखना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व 2.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुचेहान-शांघड़ सड़क को लोगों को समर्पित किया। आठ किलोमीटर लंबी यह नवनिर्मित सड़क शांघड़ के लोगों को सड़क सुविधा तथा उनके उत्पादों को मंडियों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी। सैंज घाटी जैसे दुर्गम क्षेत्र को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के आर्थिक विकास को सुदृढ़ करेगा। इस मौके पर उन्होंने 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली दुगेड़ी, कोंशा, बेड़ा-शांघड़, धारा-लपाह, टांडी-निहाई तथा लोटला-टूंग पेय जलापूर्ति योजना की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह व उनकी धर्मपत्नी शिवानी सिंह, प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव सुंदर सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या नेगी, बंजार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पिंगला भंडारी, मनाली खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, बंजार खंड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष लीलाधर चौहान, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, उपायुक्त युनूस, एसपी पद्म चंद, प्रधान ग्राम पंचायत शांघड़ सविता देवी और शंगचूल महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष टेक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed