फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   In five years, only ten panchayats got their own buildings

Kullu News: पांच साल में दस पंचायतों को ही मिले अपने भवन

Sun, 20 Apr 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 20 Apr 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
In five years, only ten panchayats got their own buildings
15 में चल रहा है काम, छह पंचायतों के लिए न भूमि और न ही मिला बजट
विज्ञापन

हो रही परेशानी, पुनर्सीमांकन के बाद जिले को मिली थीं 31 नई पंचायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पिछले पंचायत चुनाव से पहले हुए पुनर्सीमांकन से जिले को 31 पंचायतें मिली थीं। इनमें सिर्फ दस पंचायतों को ही अब तक अपने पंचायत घर मिले हैं। बाकी पंचायतों में अभी पंचायत भवन बनाने का क्रम चल रहा है।
हालांकि, 15 पंचायतों में जमीन उपलब्ध करवाने के बाद पंचायत घरों का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन छह पंचायतें ऐसी हैं जिनके पास अभी तक न तो जमीन है और न ही भवन निर्माण के लिए धन का प्रावधान हो पाया है।
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का दावा है कि 6 पंचायतों में भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने का क्रम चल रहा है। इसमें एफआरए के केस बनाकर जमीन के लिए आवेदन किया है। बजट का प्रावधान न होने से इन पंचायतों को पंचायत घर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इन पंचायतों में रिकॉर्ड रखने से लेकर बैठकों और अन्य पंचायत संबंधी कार्य करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बंजार की तीन, भुंतर की पांच पंचायतों को नहीं मिले पंचायत घर
जिले में बनीं नई पंचायतों में निरमंड में सात में से पांच पंचायतों में पंचायत घर का निर्माण किया जा चुका है। आनी में पांच में से 4, नग्गर में 1 का निर्माण पूरा हो चुका है। बंजार में 3 और भुंतर विकास खंड में 5 पंचायतों को अभी भवन नहीं मिल पाए हैं। इससे पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है।
--
इस बार 41 और नई पंचायतें बनाने की सिफारिश
पिछली बार 31 पंचायतों का गठन किया गया था, लेकिन इस बार 41 और नई पंचायतें बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। इनमें भुंतर विकास खंड से 12, आनी से 9, बंजार से 8, निरमंड 7, नग्गर 4 और कुल्लू से एक नई पंचायत बनाने का आवेदन है।


--जिले में बनी नई पंचायतों में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। अब तक 10 पंचायतों में पंचायत भवन बन चुके हैं। 15 में कार्य चल रहा है। शेष में जमीन चयन प्रक्रिया और धन का प्रावधान किया जा रहा है। - दया राम ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed