फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   meeting

केंद्र की जनहित नीतियों से कांग्रेस मुक्त होगा हिमाचल

Sun, 01 Jan 2017 10:01 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Sun, 01 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
meeting
BJP LOGO - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू विधानसभा के दोहरानाला क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा की बैठक रविवार को हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एंव मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। इस अवसर पर राम सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनहित में कई निर्णय ले रही है। लोगों की सुविधा के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश सरकार को उचित बजट समेत कई तोहफे दिए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार बजट को सदुपयोग नहीं कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की सभी नीतियों को घर-घर ले जाएं और लोगों को अवगत करवाएं जिससे सभी इनका लाभ उठा सकें। इन नीतियों के चलते ही प्रदेश कांग्रेस मुक्त बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अभी से ही आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। ट्रांसफर, खनन समेत कई माफिया प्रदेश सरकार की शह में काम कर रहे हैं। सरकार अपना खजाना भरने के लिए प्रदेश की गरीब जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की नाकामियों और जनविरोधियों नीतियों को लेकर भी जनता को जागरूक करने के लिए कहा। वहीं, भाजपा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र सेन ने भी कार्यकर्ताओं को अनुशासन समेत अन्य संगठनात्मक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिशन 50 प्लस के लिए एकजुटता से कार्य करें। बैठक में क्षेत्र के युवाओं को भाजयुमो से जोड़ा गया। इस दौरान युवा मोर्चा कुल्लू मंडल के प्रभारी हितेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed