{"_id":"61c8b1dffba5fa05fe6f963e","slug":"in-235-panchayats-of-the-district-kullu-news-sml394758418","type":"story","status":"publish","title_hn":"235 पंचायतों में खुलेंगे अटल पुस्तकालय, हजारों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
235 पंचायतों में खुलेंगे अटल पुस्तकालय, हजारों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले की 235 पंचायतों में चरणबद्ध ढंग से अटल पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। जिला प्रशासन योजना बनाकर तैयारी में जुटा है। ये पुस्तकालय ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के सहयोग से स्थापित होंगे।
प्रत्येक पुस्तकालय में 10 से 40 युवाओं के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। इसके लिए तीन टेबल, 10 कुर्सियां और एक या दो अलमारियां उपलब्ध होगी। बिजली, वाईफाई और ब्रॉडबैड की सुविधा भी 24 घंटे मिलेगी। पर्याप्त चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था संबंधित पंचायत अपनी निधि से करेगी। भविष्य में सौर पैनल की संभावना को भी तलाशा जाएगा। बिजली का बिल वित्तायोग और दान में से वहन किया जाएगा। इंटरनेट सुविधा पर हर महीने दो हजार से तीन हजार रुपये तक खर्च आएगा, जिसे अन्य संसाधनों के साथ उपयोगकर्ताओं से सदस्यता के तौर पर भी एकत्र किया जा सकेगा।
--
पहले चरण में 11 पंचायत में खुले पुस्तकालय
पहले चरण में 11 पंचायतों में पुस्तकालय खोले गए हैं। इनमें विकास खंड नग्गर की प्रीणी, पांगन, बरूआ, नसोगी, विशिष्ट और करालस, जबकि कुल्लू विकास खंड की पंचायत बनोगी, जिंदौड़, जलूग्रां और बंजार विकास खंड की सुचैण और दुशाहड़ पंचायतें शामिल हैं। दूसरे चरण में 14 और पुस्तकालय खोले जाएंगे। इन पंचायतों के नाम अभी निर्धारित नहीं किए गए हैं। जिला प्रशासन की इस पहल को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी उपायुक्त कुल्लू की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
--
पहले अतिरिक्त खर्च उठाकर जाना पड़ता था शहर
पहले गांवों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार के लिए शहर जाना पड़ता था। इससे अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता था। कई गरीब परिजन तो ऐसे थे, जो बेटे का खर्च मुश्किल से उठाते थे। इससे अनेकों परेशानी उठाती थी पड़ती थी।
--
चरणबद्ध ढंग से खुलेंगे पुस्तकायल : उपायुक्त
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया कि जिले की 235 पंचायतों में चरणबद्ध ढंग से अटल पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी। योजना पर प्रशासन कार्य कर रहा है। दूसरे चरण में 14 और अटल पुस्तकालयों को पंचायतों में ग्राम पंचायत प्रधानों के सहयोग से खोला जाएगा।