{"_id":"6890e3a8ab91db71b407a974","slug":"illegal-encroachments-will-be-removed-from-nh-03-on-the-orders-of-the-high-court-kullu-news-c-89-1-ssml1015-153892-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हाईकोर्ट के आदेश पर एनएच- 03 से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हाईकोर्ट के आदेश पर एनएच- 03 से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे
Mon, 04 Aug 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
कल से जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाएगा एनएचएआई
प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वालों को पहले ही जारी किए हैं नोटस
प्रशासन की लोगों से अपील, जनहित में खुद ही हटा लें अवैध कब्जे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राष्ट्रीय राजमार्ग-03 से अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एवएचएआई) की ओर से जिला प्रशासन के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
छह अगस्त से यह कार्रवाई प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी। अतिक्रमण हटाने का यह अभियान मुख्यतया कुल्लू के उन क्षेत्रों में चलाया जाएगा, जहां राजमार्ग पर अवैध कब्जों ने यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है या फिर सड़क सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न कर दिया है।
हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कब्जा धारकों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन कब्जा धारकों ने नोटिस मिलने के बाद भी स्वयं अतिक्रमण को नहीं हटाया है उन पर निर्धारित तिथि से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और एनएचएआई ने आम जनता से सहयोग की अपील की है। साथ ही कहा है कि यह अभियान जनहित में है। इससे न केवल राजमार्ग की चौड़ाई सुनिश्चित होगी, बल्कि आपातकालीन सेवाओं और वाहनों की आवाजाही भी सुगम बन पाएगी।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आग्रह किया है कि अवैध कब्जाधारी स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।
--