फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Illegal construction work stopped in Lower Dhalpur

Kullu News: लोअर ढालपुर में रोका अवैध निर्माण कार्य

Sun, 08 Sep 2024 07:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction work stopped in Lower Dhalpur
नगर परिषद कुल्लू की टीम ने की कार्रवाई, परिषद की दुकानों में डाला जा रहा था लेंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में स्थित लोअर ढालपुर में नगर परिषद ने अवैध निर्माण पर रोक लगाई है। लोअर ढालपुर में नगर परिषद की दुकानों पर अवैध तौर से लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था। कार्य की जानकारी मिलते ही नगर परिषद की टीम तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद हरि सिंह यादव की अगुवाई में मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रोका। कुल्लू में नगर परिषद कब्जों को हटाने का काम कर रही है। शहर को साफ-सुथरा और कब्जा मुक्त बनाने की मुहिम पिछले एक माह से जारी है।

रविवार को मुहिम के तहत कब्जाधारक पर कार्रवाई की गई है। लोअर ढालपुर में एक व्यक्ति की ओर से नगर परिषद की दुकानों की ऊपरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। इस कार्य को रुकवा दिया गया है। तहसीलदार एवं नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी हरि सिंह यादव ने कहा कि दुकानें नगर परिषद की हैं। इनकी ऊपरी मंजिल पर बिना किसी अनुमति के लेंटर डाला जा रहा था। इस कार्य को रोका गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed