फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Illegal construction on Shastri Nagar drain after digging

Kullu News: खोखन के बाद शास्त्रीनगर नाला पर अवैध निर्माण

Sat, 23 Aug 2025 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 23 Aug 2025 05:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction on Shastri Nagar drain after digging
कुल्लू के शास्त्री नगर में बाढ़ के मलबा आने से सड़क किनारे की नालियों से मलबा हटाने में जुटे मज
कुल्लू। खोखन नाला के बाद अब कुल्लू के शास्त्रीनगर नाला पर लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है। यहां नाले पर निर्माण होने से पानी बहने के लिए जगह नहीं बची है। इस कारण बरसात के दिनों में नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। दो सालों से लगातार बरसात में यह नाला क्षेत्र में तबाही मचा रहा है। दो दिन पूर्व भी नाले में बाढ़ आने के कारण पानी और मलबा सड़क पर आ गया और लोगों की दुकानों में पानी और मलबा आ गया। इससे क्षेत्र के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि नाले में सिर्फ निजी ही नहीं बल्कि सरकारी निर्माण भी किया गया है जो कायदे कानून को ताक पर रखकर किया गया है। यहां नाले पर बिना पुल की सड़कें बना दी गई हैं जो सीधे तौर पर नाले को ब्लॉक करने का काम कर रही हैं। नाला ब्लॉक होने से पानी और मलबा संपर्क सड़क पर बहकर मुख्य सड़क तक आ रहा है जो आने वाले समय में भी खतरा बना हुआ है। वर्ष 2024 में भी इस नाले में काफी मलबा और पानी आ गया था और सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन

पिछले दिनों रात के समय नाले में आई बाढ़ ने क्षेत्र के लोगों को पूरी तरह से डरा दिया है। लोगों की माने तो नाले का पानी सड़क पर इसलिए बह रहा है कि नाले के बहाव के लिए जगह ही नहीं बच पाई है। नाले में भवनों का निमार्ण हुआ है। महिला मंडल भवन पूरी तरह से नाले में बना रखा है, इतना ही नगर परिषद कुल्लू ने भी पार्किंग का निर्माण पूरी तरह से नाले पर ही कर दिया है। क्षेत्र को जाने वाली सड़क में तीन से अधिक स्थानों में नाले पर पुल बनाने के बजाय छोटी सी जगह छोड़कर ऊपर से सड़क बना दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुल्लू में नालों पर हो रहे निर्माण को लेकर प्रशासन और विभाग गंभीर नहीं है। इस कारण नदी-नालों पर अंधाधुंध निर्माण हुआ है। इसी तरह भुंतर के खोखन नाला पर भी अवैध निर्माण होने से नाले के लिए जगह नहीं बची है और बरसात के दिनों में पानी सीधा भुंतर बाजार में घुस रहा है। मजेदार बात तो यह है कि इन नालों पर अवैध निर्माण में सरकारी निर्माण भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव का कहना है कि शहर में अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन पहले से ही कार्रवाई कर रहा है। इस तरह के अवैध कब्जों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed