फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If women are prosperous then the country is prosperous: Govind

महिलाएं समृद्ध तो देश समृद्ध : गोविंद

Thu, 08 Feb 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 08 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
If women are prosperous then the country is prosperous: Govind
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू भाजपा ने भुंतर में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, एनजीओ से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। कहा कि देश में महिलाएं समृद्ध होती हैं तो दुनिया समृद्ध होती है। विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय महिलाओं ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। महामारी के दौरान भी भारतीय महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में सामुदायिक योद्धा के रूप में काम किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश में 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए और महिलाओं को चूल्हे के धुएं से भी निजात मिली। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री जल जीवन के तहत 10 करोड़ घरों में पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कुल्लू शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम की प्रभारी अर्चना ठाकुर ने बताया कि जिला कुल्लू में यह कार्यक्रम काफी सफल रहा। इस अवसर पर बंजार क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल, मनीषा सूद, वर्षा ठाकुर, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed