{"_id":"6931bbc4af8b60747d03c05b","slug":"if-the-situation-does-not-improve-traffic-control-will-be-difficult-on-new-years-day-kullu-news-c-89-1-klu1002-163317-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हालात नहीं सुधरे तो नववर्ष पर मुश्किल होगा यातायात नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हालात नहीं सुधरे तो नववर्ष पर मुश्किल होगा यातायात नियंत्रण
Thu, 04 Dec 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
आपदा के बाद खस्ता सड़कों में नहीं हुआ सुधार
तीन माह बाद भी कई जगह सिंगल लेन है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में क्रिसमस और नववर्ष सीजन सिर पर है लेकिन सड़कों की खस्ता हालत चिंता का विषय बन गई है। सीजन में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने के बाद यातायात नियंत्रण बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।
उस पर पुलिस के पास जवानों की कमी होने से दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। इस साल अगस्त में आई आपदा के कारण सड़कों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जहां सड़क फोरलेन थी, वहां कहीं सिंगल तो कहीं डबललेन रह गई है। हालांकि एनएचएआई ने सड़कों को वाहन चलाने के लिए खोल दिया है। बावजूद इसके कई जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। आलू ग्राउंड, क्लाथ, बिंदु ढांक में सड़क पक्की नहीं हुई। सड़क पक्का करने का कार्य जारी है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि सीजन से पहले सड़क को ठीक नहीं किया गया तो यातायात जाम की समस्या विकराल रूप ले सकती है। नेशनल हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा वामतट मार्ग पर अलेउ में अभी भी सड़क सिंगल लेन ही है। झाड़ग में ब्यास नदी पर बने दो बेली ब्रिज के बीच की सड़क भी एक वाहन के चलने योग्य ही है। इस वजह से यहां लंबा जाम लग रहा है। हालत ऐसे ही रहे तो पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाएगी।
उधर, डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि क्रिसमस से विंटर कार्निवल तक अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी। एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने कहा कि सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
--