फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   If JCC is not formed then pensioners will take to the streets

Kullu News: जेसीसी का गठन नहीं किया तो सड़क पर उतरेंगे पेंशनर

Sat, 10 May 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 10 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
If JCC is not formed then pensioners will take to the streets
कुल्लू के शीतला मदिंर में हिमाचल पेंशनर फैडरेशन की बैठक में भाग लेते पेशनर।-संवाद
हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के कुल्लू ब्लॉक के पेंशनराें ने दी प्रदेश सरकार को चेतावनी
विज्ञापन

डीसी से मांग, सरवरी से लोरन तक, सनातन धर्मसभा सुलतानपुर को नो पार्किंग जोन करें घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू ब्लॉक के पेंशनराें ने सरकार को चेतावनी दी है कि समय रहते जेसीसी का गठन कर बैठक नहीं बुलाई तो पेंशनर सड़क पर उतरकर सरकार का विरोध करेंगे।
जिला मुख्यालय कुल्लू के शीतला माता मंदिर में कुल्लू ब्लॉक की बैठक प्रधान जेएन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। पेंशनरों ने जेसीसी के गठन के साथ सरकार को यह भी आश्वासन दिया है कि भारत-पाक के बीच में पनपे तनाव की स्थिति में सभी पेंशनर सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ शिक्षा मंत्री से आग्रह किया कि करुणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को नौकरी देने का प्रावधान किया जाए। इसके लिए आय की जो शर्त रखी है, उसे पांच लाख निर्धारित किया जाए। शर्मा ने कहा कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मांग की कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर महीने पहली तारीख को पेंशन दी जाए। मामले को सुलझाने के लिए जेसीसी की बैठक के दौरान इस पर चर्चा की जाए। पेंशनरों ने उपायुक्त से सरवरी से लोरन तक और सनातन धर्मसभा सुलतानपुर को नो पार्किंग जोन घोषित करने की मांग की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी और अधीक्षण अभियंता से आग्रह किया कि सड़क किनारे पड़े मलबे को हटाया जाए। एसपी से मांग की है कि शीतला माता मंदिर-लोरन मार्ग में गलत तरीके से पार्क होने वाले वाहनों को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पेंशनर फेडरेशन के महासचिव टीडी ठाकुर, जिला शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, हेमा शर्मा, अमर भारती, रूप चंद, एमके गुप्ता, राम सितल, माधो कैलाश, तारा चंद, इंदिरा देवी, मीरा देवी, गायत्री शर्मा, कांता राणा आदि पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed