फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   identity

हस्तशिल्पियों के बनेंगे नए पहचान पत्र

Wed, 26 Oct 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 26 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
identity
हस्तशिल्प बाजार - फोटो : अमर उजाला

हस्तशिल्प कारीगरों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए वस्त्र मंत्रालय इन कारीगरों को नए पहचान पत्र जारी कर रहा है, जिन्हें आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। हस्तशिल्पियों के नए पहचान पत्र बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश में भी विशेष मुहिम चलाई जा रही है। सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) एसआर मीणा ने बताया कि इसी मुहिम के तहत 28 अक्तूबर को कुल्लू के देव सदन में विशेष शिविर लगाया जाएगा। इसमें हस्तशिल्पियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनके पहचान पत्र बनाए जाएंगे। ये पहचान पत्र निशुल्क बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


इसके लिए हस्तशिल्पी अपने साथ आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक की प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। मीणा ने बताया कि कारीगरों की सुविधा के लिए चार नवंबर को चंबा के रंग महल में, छह नवंबर को जिला कांगड़ा के गांव रैत के सामुदायिक भवन और आठ नवंबर को कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर उपमंडल के गांव बालकरूपी के वन विश्राम गृह में भी इसी तरह के विशेष शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी हस्तशिल्पियों से इन शिविरों का लाभ उठाने तथा नए पहचान पत्र बनवाने की अपील की है। मीणा ने बताया कि नए पहचान पत्रों के माध्यम से हस्तशिल्पियों को आसान ऋण, बीमा, ऋण की गारंटी व अन्य सुविधाओं के अलावा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय मेलों व अन्य आयोजनों में भाग लेने के अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed