फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Identity cards will be made for Bajantris, Gurs, and Kardars during Dussehra.

Kullu News: दशहरा में बजंतरी, गूर और कारदारों के बनेंगे पहचान पत्र

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Identity cards will be made for Bajantris, Gurs, and Kardars during Dussehra.
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार बजंतरी, गूर, कारदार और देवताओं के अन्य कारकूनों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। 21 से 27 अक्तूबर तक होने वाले उत्सव के दौरान इनके पहचान पत्र बनाए जाएंगे। साथ ही कलाकेंद्र में बैठने के लिए भी अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा उत्सव समिति की ओर से देव संस्कृति से जुड़े लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ढालपुर पहुंचने वाले देवताओं के कारकून, बजंतरी, गूर और कारदारों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा अपनी अनूठी देव संस्कृति के लिए देश-दुनिया में पहचान रखता है। इस संस्कृति को संजोए रखने में देवताओं के कारकूनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पहचान पत्र जारी होने से इन्हें कलाकेंद्र में प्रवेश और बैठने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवताओं के देवलू लंबे समय से अपने लिए विशेष पहचान पत्र जारी करने और कलाकेंद्र में बैठने की व्यवस्था करने की मांग उठा रहे थे। इसी को देखते हुए इस बार दशहरा उत्सव समिति ने इनके लिए अलग व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed