फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   I paid two rupees on Google Pay and one lakh rupees disappeared from my account.

Kullu News: दो रुपये गूगल पे किए और खाते से एक लाख गायब

Sun, 18 Jan 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 18 Jan 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
I paid two rupees on Google Pay and one lakh rupees disappeared from my account.
मनाली के एक होटल में काम करने वाला युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार
विज्ञापन

पुलिस थाना, साइबर सेल में की शिकायत, दोस्त को कुरियर से भेजी थी चप्पल

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। पर्यटन नगरी में एक होटल में कार्य करने वाला युवक साइबर ठगी का शिकार हुआ है। अपने दोस्त को भेजी चपल का दो रुपये कम होने की कहकर उससे गूगल पे करने को कहा गया। उसने दो रुपये गूगल पे क्या किए खाते से लगभग एक लाख रुपये गायब हो गए।


जानकारी के अनुसार मनाली में होटल कर्मचारी रमेश कुमार ने अपने दोस्त को स्लीपर कुरियर के माध्यम से भेजी। दिल्ली के ट्राई नगर को डिलीवरी डॉट कॉम के माध्यम से भेजे चपल का डिलीवरी चार्ज दो रुपये कम होने बारे उसे एक शख्स ने फोन किया। उसे दो रुपये भेजने की बात कही गई। उसने दो रुपये भेजे और उसके खाते से पहले 9500 रुपये और फिर 4454 रुपये कट गए। शख्स ने गूगल पे से ही अलग-अलग जगह शॉपिंग का भी प्रयास किया लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हुआ। रमेश ने बताया कि दो दिन पहले उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शिकायत आने पर मामले की गहनता के साथ जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed