फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hundreds of tourists gathered in Yangla turned snow point during the weekend

Kullu News: वीकेंड में यांगला बना स्नो पॉइंट में जुटे सैकड़ों सैलानी

Fri, 14 Feb 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of tourists gathered in Yangla turned snow point during the weekend
सैलानी ले रहे स्कीइंग के साथ ट्यूब स्लाइडिंग का आनंद
विज्ञापन

पर्यटकों की भीड़ से खिले पर्यटन कारोबारियों के चेहरे

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल की चंद्राघाटी का यांगला गांव दिनों सैलानियों के लिए स्नो पॉइंट बना हुआ है। यहां हर रोज सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। साफ मौसम और सड़क दुरुस्त होने से सैलानी मनाली से अटल टनल रोहतांग होते हुए सिस्सू होकर गोंधला पंचायत के यांगला गांव के मैदान में पहुंच रहे हैं।

वीकेंड पर मनाली के साथ लाहौल घाटी में सैलानियों की संख्या बढ़ गई है। इसका असर शुक्रवार को यांगला में देखने को मिला। पर्यटकों ने स्कीइंग के साथ ट्यूब स्लाइडिंग का आनंद लिया। उधर, मूर्तिचा के आसपास पर्यटक हॉट बैलून में सवार होकर यहां की वादियों को निहार रहे हैं। कोकसर और सिस्सू पंचायत में देव रीति के कारण 21 और 28 फरवरी तक सिस्सू हेलीपैड और नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल में साहसिक गतिविधियां नहीं हो रही हैं। सोलंगनाला, साउथ पोर्टल और धुंधी में एक हफ्ते के अधिक समय से आपसी मतभेद के चलते सैलानियों के लिए किसी प्रकार की साहसिक गतिविधियां नहीं चल रही हैं। ऐसे में पर्यटकों को लाहौल का रुख करना पड़ रहा है। यांगला में पर्यटन कारोबार से जुड़े प्रदीप मालपा, राजेंद्र, हीरा लाल, प्रेम सिंह और सुरेश ने बताया कि यांगला मैदान में बर्फ की मोटी चादर है। इसके चलते सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। सैलानियों के ठहरने के लिए गोंधला और खंगसर पंचायत में होम स्टे की व्यवस्था है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed