फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Hume of the deity Markandeya Rishi celebrated with torches

मशालों के साथ मनाया गया देवता मार्कंडेय ऋषि का हूम

Thu, 11 Aug 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hume of the deity Markandeya Rishi celebrated with torches
पेड़चा हूम पर्व में मशालों के साथ निकाली देवता महर्षि मार्कंडेय की शोभा यात्रा। -संवाद - फोटो : Kullu
बंजार (कुल्लू)। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बंजार घाटी के पेडचा गांव के आराध्य देव मार्कंडेय ऋषि के सम्मान में पेडचा हूम पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

हूम में आसपास के साथ दूर-दूर से सैकड़ों लोग पहुंचे और देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बुधवार रात करीब 10:30 बजे सैकड़ों जलती मशालों के साथ ऋषि के देवरथ की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ देवता एक घंटे की पदयात्रा कर मध्य रात्रि तपोस्थली पेडचा पहुंचे। यहां सैकड़ों लोगों ने ऋषि का भव्य स्वागत किया। आरती के बाद हूम पर्व की परंपराओं को निभाया गया। रात करीब एक बजे लोक संस्कृति पर आधारित विशाल जागरा नृत्य का आयोजन किया गया।

वीरवार सुबह कुल पुरोहित ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की और देवरथ को राखी बांधी गई। रोगों से निजात दिलाने के लिए लोग हूम मेें आते हैं। कारदार रमेश शर्मा, कमली राम, पुजारी नरोत्तम दत्त शर्मा, पंचायत प्रधान लालचंद चौहान, टीसी महंत ने कहा कि पेडचा हूम को सदियों से मनाया जाता है। उत्सव में लोग अपने घर से जलती मशालों को लेकर आते हैं और हूम की परंपरा को निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed