फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Huge crowd gathered for shopping, vehicles crawled through the city

Kullu News: खरीदारी के लिए उमड़ी भारी भीड़, शहर में रेंग-रेंग कर गुजरे वाहन

Thu, 31 Oct 2024 08:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Oct 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
Huge crowd gathered for shopping, vehicles crawled through the city
कुल्लू। दिवाली के पर्व को शहर में खरीदारी को उमड़ी लोगों की भारी भीड़ से जाम भी लगता रहा है। बुधवार सुबह से लेकर शाम तक वाहन रेंगते रहे। गांधीनगर से लेकर रामशिला तक जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

धनतेरस की तरह बुधवार को भी बाजार गुलजार रहे और लोगों ने जमकर खरीदारी की। ज्वेलरी से लेकर टीवी, मोबाइल व दशहरा को सजे बाजार में बड़ी भीड़ उमड़ी। शहर में लगे जाम से ही इसका अंदाजा लगाया जा सका है। शहर के मुख्य मार्ग गांधीनगर से लेकर रामशिला के कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर भुट्टी चौक तक सर्कुलर रोड पर यातायात जाम रहा। इसमें न केवल आम आदमी फंसे रहे बल्कि दिवाली मनाने कुल्लू-मनाली आए सैलानियों की वाहन भी फंसे रहे। मनोज कुमार, सीता राम तथा मेहर सिंह ने कहा कि वह बस से कुल्लू आ रहे थे तो उनकी बस गांधीनगर से बस अड्डा सरवरी तक 40 मिनट तक फंसी रही।
विज्ञापन

जबकि सुर्कलर रोड में यह हाल और भी खराब रहे। दोपहर के बाद यह स्थित और भी बिगड़ी गई और गांधीनगर से रामशिला तक चार किलोमीटर के सफर को तय करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। यातायात को सुचारू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। एसपी कुल्लू डा कार्तिकेयन ने कहा कि यातायात को सुचारू करने के लिए जगह-जगह पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed