फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   HPTDC planted 100 saplings in hotel premises

Kullu News: एचपीटीडीसी ने होटल परिसरों में रोपे 100 पौधे

Tue, 09 Jul 2024 05:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
HPTDC planted 100 saplings in hotel premises
मानसून सत्र में जारी रहेगा पौधरोपण, लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के उद्देश्य से कुल्लू-मनाली सहित लाहौल-स्पीति के होटल परिसरों में पौधरोपण किया है। अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर मानसून सत्र के शुरू होते ही पौधे लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर मंगलवार को एचपीटीडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सभी यूनिट में लगभग 100 पेड़ लगाए। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी पौधरोपण के बारे में जागरूक किया। होटलों में पर्यटकों के लिए कार्यशालाएं भी होंगी। डीजीएम बीएस ओकटा ने बताया कि यह कदम पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से उठाया है। यह पहल न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचाएगी बल्कि हिमाचल प्रदेश को एक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी स्थापित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed