Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   How will people survive if there is an air strike... Preparations tested in Bhuntar

Kullu News: हवाई हमला हुआ तो कैसे बचेंगे लोग... भुंतर में परखी गई तैयारियां

Mon, 23 Nov 2026 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
How will people survive if there is an air strike... Preparations tested in Bhuntar
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू द्वारा हवाई अड्डा भुंतर में एयर रेड स्ट्राइक को ले
भुंतर (कुल्लू)। हवाई हमले का अलर्ट मिलते ही भुंतर हवाई अड्डे पर हलचल तेज हो गई। आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव टीमें सक्रिय हुईं। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उन्हें प्राथमिक उपचार देने की प्रक्रिया शुरू हुई। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्वयंसेवक अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने में जुट गए। यह किसी वास्तविक हवाई हमले की स्थिति नहीं, बल्कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू की ओर से आयोजित एयर रेड स्ट्राइक मॉक ड्रिल का अभ्यास था। इसका उद्देश्य हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में जानमाल के नुकसान को कम करने और बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखना रहा।
विज्ञापन

इससे पहले होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र शाढ़ाबाई में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, आपदा मित्रों, नेहरू युवा केंद्र और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए गए। उन्हें सायरन के अलग-अलग संकेतों, सुरक्षा उपायों और ऐसी स्थिति में नागरिकों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद भुंतर हवाई अड्डे पर काल्पनिक एयर रेड की स्थिति तैयार कर मॉक एक्सरसाइज की गई। इसमें घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्राथमिक उपचार देने और राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने का अभ्यास किया गया। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों की भूमिका, उपलब्ध संसाधनों के इस्तेमाल और विभागों के बीच आपसी तालमेल को भी परखा गया। नागरिकों को बताया गया कि हवाई हमले जैसी स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए और किन गतिविधियों से बचना चाहिए। अभ्यास के समापन पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुरजीत सिंह राठौर ने सभी संबंधित विभागों और स्वयंसेवकों को भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए सतर्क रहने और तैयारियां मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार नितिश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed