फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   House collapsed in Karhila village of Sainj

Kullu News: सैंज के करहिला गांव में मकान ढहा

Sun, 18 Aug 2024 04:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
House collapsed in Karhila village of Sainj
परिवार ने समय रहते निकाल दिया था सामान और मवेशी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत देहुरीधार के करहिला गांव में ढाई मंजिला कच्चा मकान ढह गया। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ है। परिवार के लोगों ने सामान और अपने मवेशी पहले ही निकाल लिए थे। पिछले दिनों हुई बारिश से माघु राम के ढाई मंजिला मकान में दरारें आ गई थीं। शनिवार की रात को मकान भरभरा कर गिर गया।
गनीमत रही कि परिवार के लोग इसमें मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। परिवार के लोगों ने खतरे को भांपते हुए घर से सामान आदि निकाल लिया था। मकान की निचली मंजिल में पशु भी रखे गए थे, इन्हें भी समय रहते निकाला गया था। अब मकान ढहने के बाद परिवार के सिर से छत छिन गई है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवार की ओर से जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में ग्राम पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि मकान ढहने की सूचना मिली तो घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed